Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

Month: May 2024

बीकानेर: युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन…

बीकानेर: युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन…

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर जिले के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके के सर्वादय बस्ती में रहने वाले एक युवक ने पुलिस ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र मदनलाल निवासी लालमदेसर जो पिछले दो सालों से रामकिशन कस्वां पुत्र केशराराम कस्वां निवासी विमला भवन के पीछे सर्वादय बस्ती के घर पर परचून की दुकान पर काम करता हूं। 21 मई को सुबह अचानक 10-12 पुलिस वाले गाड़ी भरकर रामकिशन कस्वां के घर पर आई उस समय मै तीसरी मंजिल की छत्त पर कुछ काम कर रहा था। उसी समय दो पुलिस वाले एक वर्दी पहने व दूसरा बिना वर्दी पहने आये आते ही डण्डों से मेरे साथ मारपीट करने लगे जिससे मेरे कमर व पैरों में डण्डों के निशान हो गये। मै पुलिस से बचने के लिए पडौस की छत पर चला गया लेकिन पुलिस वाले नही माने और मेरे पीछे पडौसी की छत पर आकर मारपीट करने लगे और कहा कि सीआई साहब ने कहा घर...
इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अश्लील फोटो किए अपलोड़

इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अश्लील फोटो किए अपलोड़

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अश्लील फोटो अपलोड़ करने का मामला सामने आया है। मामला श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर क्षेत्र से जुड़ा है। युवक के पिता गांव नौ एफएफ के जसकरण सिंह पुत्र कुलवंत सिंह की ओर से दर्ज मामले में कहा गया कि उसके पुत्र की इंस्टाग्राम आईडी बनी हुई है। 27 मई को उसकी आईडी को अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया। अज्ञात ने इस पर अश्लील फोटो शेयर कर दिए। मामला उनकी जानकारी में गुरुवार को आया। इस पर संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। अब पुलिस अज्ञात हैकर की तलाश कर रही है। युवक की आईडी पर हुई एक्टिविटी को मॉनिटर किया जा रहा है और इसके सोर्स का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ...
भाजपा नेता ओम आचार्य पंचतत्व में विलीन

भाजपा नेता ओम आचार्य पंचतत्व में विलीन

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामाह माने जाने वाले वरिष्ठ नेता ओम आचार्य आचार्य शमशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गए आचार्य के पार्थिव शरीर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से पुष्प चक्र व शहर भाजपा संगठन द्वारा भाजपा का झंडा ओढ़ाकर आचार्य को श्रद्धांजलि दी गई भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आचार्य के अंतिम दर्शन किए भाजपा के तमाम नेताओं ने आचार्य को अंतिम विदाई दी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दूरभाष पर परिवारजनों से बात कर ढांढस बंधाया और कहा ओम आचार्य तपस्वी और सच्चे साधक थे भाजपा अन्य पार्टियों के साथ मिलकर कई प्रदेशों में जो सरकार चला रही है, वह आचार्य जैसे लोगों की ही देन है उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है आचार्य के परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है ओम जी जीवन भर आदर्श ...
बीकानेर: ट्रक और कार में हुई जोरदार भिड़ंत, दो जन हुए घायल…

बीकानेर: ट्रक और कार में हुई जोरदार भिड़ंत, दो जन हुए घायल…

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर।  यह घटना बीकानेर के जामसर में कार और ट्रक की भिड़ंत के बाद ट्रक में आग लग गई। आग लगने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
राजस्थान में मानसून को लेकर आई बड़ी खबर

राजस्थान में मानसून को लेकर आई बड़ी खबर

मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। एक पखवाड़े के बाद जयपुर सहित पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में कई जगह तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश में गुरुवार को तापमान 49 डिग्री से नीचे ही रहा। 48.3 डिग्री सेल्सियस के साथ श्रीगंगानगर प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। कुछ जगहों पर हीटवेव के बीच गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला। भरतपुर, टोंक और भीलवाड़ा में हवा के साथ बारिश हुई। प्रदेश के 12 शहरों का पारा 45 के ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों के दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। केरल के रास्ते देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 25 दिन बाद मानसून की एंट्री होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो राजस्थान में 20 से 25 ज...
एक जमाने में बीकानेर भाजपा का चेहरा माने जाते थे।ओमजी

एक जमाने में बीकानेर भाजपा का चेहरा माने जाते थे।ओमजी

bikaner, Politics, rajasthan, राजनीति, संपादकीय
● संजय आचार्य वरुण बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी की पहली ईंट रखने वाले चुनिन्दा लोगों में से एक वरिष्ठ नेता एडवोकेट ओम आचार्य का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। बीकानेर की जनता के बीच 'ओमजी' नाम से लोकप्रिय एडवोकेट ओम आचार्य एक जमाने में बीकानेर भाजपा का चेहरा माने जाते थे। उन्होंने उस दौर में भाजपा का झण्डा थामा था, जिस दौर में लोग भाजपा को पूरी तरह जानते तक नहीं थे। उन्होंने दो बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव तो उन्होंने पार्टी के दबाव में लड़ा था। बीकानेर के परकोटे के पुष्करणा ब्राह्मण होने के बावजूद ओमजी ने उस समय के विशाल बीकानेर लोकसभा क्षेत्र मे भाजपा की सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई थी। एडवोकेट ओम आचार्य और मक्खन जोशी जैसे नेता बीकानेर को मिले, लेकिन बीकानेर की जनता उन्हें समय रहते पहचान नहीं पाई। ओमजी कुशल वक्ता और बेहतरीन संगठक थे। आज भाजपा अगर...
पांचवीं और आठवीं बोर्ड का परिणाम जारी, यहां से करें चेक

पांचवीं और आठवीं बोर्ड का परिणाम जारी, यहां से करें चेक

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। दसवीं के बाद आज आठवीं और पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा दोपहर तीन बजे जयपुर से आठवीं और पांचवीं क्लास का परिणाम जारी किया। राजस्थान में 8वीं बोर्ड में इस बार राज्य के 12 लाख पचास हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। वहीं, 5वीं बोर्ड में 14 लाख 37 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। स्टूडेंट्स इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं अपना रिजल्ट स्टूडेंट्स इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं अपना रिजल्ट ...
मकान में चल रहे क्रिकेट सट्टे पर कार्रवाई, 12 लोग गिरफ्तार

मकान में चल रहे क्रिकेट सट्टे पर कार्रवाई, 12 लोग गिरफ्तार

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने चौधरी कॉलोनी एक मकान में चल रहा क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर सामान जब्त किया। यहां अलग-अलग जगहों से लाइनें लेकर सट्टे की खाईवाली की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि चौधरी कॉलोनी में परविंद्र सिंह जटसिख के मकान में क्रिकेट सट्टा चल रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो मकान में ऑनलाइन लाइनें लेकर टी-20 मैच प क्रिकेट सट्टा किया जा रहा था। परविंद्र सिंह, गौरव कालरा, गजेन्द्र सिंह, अरुण यादव, देवेन्द्र कच्छावा, समीर सिलावट, हर्षवर्धन, रामस्वरुप जाट, फारुख सिलावट, मितेश नाथ, समीर अली, राहुल रामावत को गिरफ्तार किया गया। मौके से 34 मोबाइल, जिओ फाइबर से जुड़े सात लैपटॉप, दो चेकबुक, फोन-क्यूआर कोड मशीन, चार चार्जर बरामद किए गए। इसके अलावा छह रजिस्टर मिले जिनमें लाखों रुपए का हिसाब लिखा था। पुलिस ने धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और आरपीजीओ में मुकदम...
आरपीएस के नाम से रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार

आरपीएस के नाम से रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार

rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, नेटवर्क। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई द्वारा देर रात कार्रवाई करते हुए छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (आर.पी.एस.) वृत-पश्चिम, जोधपुर के नाम पर परिवादी से 60 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते मध्यस्थ/दलाल नवीन दश्र  रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्य्रूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सीबी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना सरदापुरा में दर्ज दो प्रकरणों में मदद की एवज में अनुसंधान अधिकारी छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (आर.पी.एस) वृत-पश्चिम, जोधपुर के नाम पर मध्यस्थ/दलाल नवीन दश्र  द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी उदयपुर (चार्ज जोधपुर रेंज) के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी जोधुपर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्...
कुतले खान ने समा बांधा, नौ विभूतियां सम्मानित,डॉ सुरेंद्रसिंह के जन्मदिन पर आयोजन

कुतले खान ने समा बांधा, नौ विभूतियां सम्मानित,डॉ सुरेंद्रसिंह के जन्मदिन पर आयोजन

bikaner, rajasthan, मुख्य पृष्ठ
अभिनव न्यूज, बीकानेर। भाजपा नेता डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत के जन्मदिन पर सुमंगल जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा रवींद्र रंगमंच के ओपन थियेटर में सोमवार शाम को लोक संगीत उत्सव और बीकानेर सिरमौर सम्मान समारोह आयोजित हुआ । बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार और राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला के आतिथ्य में संपन्न हुए कार्यक्रम में लोक गायक कुतले खान ने समा बांध दिया । राजस्थानी स्वर लहरियों में वाद्य यंत्रों के साथ कुतले खान ने गाना शुरू किया तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए । रात्रि 10 बजे तक कुतले खान ने केसरिया बालम ,आफरीन आफरीन, लाल पीली अंखियां जैसे गीतों पर तबले और खुड़ताल की जुगलबंदी ने मौजूद हजारों दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया । इन्हे किया सम्मानित : सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में जमीनी स्तर पर काम करने वाली नौ विभूतियों ...
Click to listen highlighted text!