राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष श्री शिवराज छंगाणी का हुआ नागरिक अभिनंदन
अभिनव न्यूज।बीकानेर: श्री परशुराम सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष श्री शिवराज छंगाणी का नागरिक अभिनंदन किया गया। श्री सार्दुल पुष्करणा स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने राजस्थानी भाषा में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि बीकानेर गहरी सोच के धनी लोगों का शहर है। यहां के लोग परपीड़ा को समझने वाले हैं। बीकानेर के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं में इस सौरम का बेहतरीन चित्रण किया है। उन्होंने कहा कि शिवराज छंगाणी के साहित्यिक योगदान को देखते हुए उन्हें अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि छंगाणी के नेतृत्व में राजस्थानी साहित्य को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कह...